Dainik Savera Times

सादगी, सदाचार, शुचिता व कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक पुरुष थे शास्त्री जीः CM Yogi

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर उन्हें नमन किया। सीएम योगी ने शास्त्री भवन पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इस दौरान विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह, लालजी प्रसाद निर्मल, मुख्य सचिव मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।

‘जय जवान-जय किसान’ के उद्घोष से शास्त्री जी ने राष्ट्र में नवचेतना का संचार किया था
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि सादगी, सदाचार, शुचिता व कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक पुरुष थे। ‘जय जवान-जय किसान’ के उद्घोष से राष्ट्र में नवचेतना का संचार करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।

लोकतंत्र की ‘पाठशाला’ थे शास्त्री जीः सीएम योगी
सीएम ने लिखा कि भारतीय राजनीति में सादा जीवन-उच्च विचार सिद्धांत के श्रेष्ठतम प्रतीक पुरुष थे। वे लोकतंत्र की ‘पाठशाला’ थे।

Exit mobile version