Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

आश्रय गृह में लड़कियों से ‘यौन शोषण’ के मामले में दो व्यक्ति गिरफ्तार 

December 2, 2024

आश्रय गृह में लड़कियों से ‘यौन शोषण’ के मामले में दो व्यक्ति गिरफ्तार 
Shelter Home : झारखंड के पलामू जिले में एक आश्रय गृह में दो लड़कियों से कथित तौर पर यौन शोषण के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आश्रय गृह में लड़कियों से कथित तौर पर यौन शोषण किया गया था और यह मामला तब सामने आया जब मानवाधिकार कार्यकर्ता संध्या कुमारी ने 29 नवंबर को आश्रय गृह का दौरा किया था।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लड़की ने कुमारी को अपनी आपबीती बताते हुए दावा किया कि उनके साथ कई बार यौन शोषण किया गया।
पलामू की पुलिस अधीक्षक (एसपी) रेशमा रमेशन ने बताया कि शहर के एक पुलिस थाने में इस घटना के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने कहा, ‘‘मामले की जांच जारी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड ईकाई ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। पार्टी ने इसे ‘‘राज्य सरकार और प्रशासनिक तंत्र की विफलता’’ करार दिया।
भाजपा की झारखंड ईकाई के प्रवक्ता अजय शाह ने राज्य सरकार पर बच्चों की सुरक्षा की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘हम मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हैं ताकि लड़कियों को न्याय मिल सके।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें