जम्मू : शिव सेना हिन्दुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता के दिशा निर्देश पर शिव सेना हिन्दुस्तान ने केंद्र से बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई और बांग्लादेश के पीएम का पुतला फुंक विरोध प्रदर्शन किया।
शिव सेना हिन्दुस्तान ने प्रदेश अध्यक्ष गणोश चौधरी के नेतृत्व में बांग्लादेश के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में प्ले कार्ड लिए हुए थे जिन पर नारे लिखे हुए थे। आरक्षण तो बहाना है, मुद्दा हिंदुओं को भगाना है। पीएम मोदी आगे आओ हिंदुओं को भारत लाओ। अपने लोगों को बचाना है हिंदुओं कोअब जग जाना है। कट्टरबाद के आगे झुकना नहीं बल्कि उठना होगा जागो हिंदू जागो और भारत सरकार से मांग की।
उन्होंने हिंदू समुदाय और उनके घरों, मंदिरों और दुकानों की सुरक्षा के लिए तत्काल राजनियक कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हमारे मंदिरों का तोड़ा जा रहा है। महिलाओं, बच्चियों को परेशान किया जा रहा है वह बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। स्थिति को संवेदनशील बताते हुए गणोश चौधरी ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी कार्रवाई करना विश्व समुदाय की जिम्मेदारी है। हमारे देश को बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार पर गंभीरता से चिंतन करना चाहिए। प्रदर्शन में जिला प्रधान जम्मू राज कुमार गुप्ता, नेक राम, यशपाल,कमल कुमार, राकेश कुमार, भारत भूषण, प्रभु दयाल, शंकर सिंह, रमेश शर्मा, अजय शर्मा, सरेन्द्र चौधरी, तरसेम लाल, नरेन्द्र कुमार व अन्य थे।

