Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिवसेना (UBT) अकेले लड़ेगी स्थानीय निकाय चुनाव: राउत

January 11, 2025

शिवसेना (UBT) अकेले लड़ेगी स्थानीय निकाय चुनाव: राउत

Shiv Sena in Local Body Elections : शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी आगामी स्थानीय निकाय चुनाव अकेले लड़ेगी। राज्यसभा सदस्य ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ और महा विकास आघाडी (MVA) गठबंधन लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए है।

उन्होंने कहा, ‘‘ गठबंधन में, अलग-अलग दलों के कार्यकर्ताओं को अवसर नहीं मिलते और इससे संगठनात्मक विकास में बाधा आती है। हम अपने दम पर मुंबई, ठाणो, नागपुर और अन्य नगर निगमों, जिला परिषदों व पंचायतों के चुनाव लड़ेंगे।’’ उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी को संकेत दिए हैं कि उसे अकेले चुनाव लड़ना चाहिए।

राज्य विधानसभा में MVA की हार को लेकर आरोप-प्रत्यारोप के लिए कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार पर निशाना साधते हुए राउत ने कहा कि जो लोग आम सहमति और समझौते में विश्वास नहीं करते, उन्हें गठबंधन में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ‘इंडिया’ गठबंधन ने लोकसभा चुनावों के बाद एक भी बैठक नहीं की।

शिवसेना (UBT) नेता ने कहा, ‘‘हम ‘इंडिया’ गठबंधन के लिए एक संयोजक भी नियुक्त नहीं कर पाए। यह ठीक नहीं है। गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते, बैठक बुलाना कांग्रेस की जिम्मेदारी है।’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहले पॉडकास्ट के दौरान की गई टिप्पणी ‘‘वह इंसान हैं और गलतियां कर सकते हैं’’ के बारे में पूछे गए सवाल पर राउत ने कहा, ‘‘वह (मोदी) भगवान हैं। मैं उन्हें इंसान नहीं मानता। भगवान तो भगवान होता है। अगर कोई खुद को अवतरित घोषित करता है तो वह इंसान कैसे हो सकते हैं? वह विष्णु के 13वें अवतार हैं। भगवान माना जाने वाला कोई व्यक्ति अगर यह कहता है कि वह इंसान है, तो कुछ गड़बड़ है। इसमें केमिकल लोचा है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें