Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

शराब माफिया का आतंक! शिवसेना नेता का किया अपहरण! कार दुर्घटना में मारने की भी हो चुकी है कोशिश

January 31, 2025

शराब माफिया का आतंक! शिवसेना नेता का किया अपहरण! कार दुर्घटना में मारने की भी हो चुकी है कोशिश

Shiv Sena Leader Kidnapped : पालघर जिले के दहानु से एक शिवसेना नेता के अपहरण के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। शिवसेना नेता अशोक धोडी 20 जनवरी को घोलवाड़ से लापता हो गए थे। पुलिस में उनके परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था।

पालघर के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने बताया, ‘‘मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दहानु अदालत ने उन्हें सात दिन की हिरासत में भेज दिया है।’’ इस बीच, धोडी की पत्नी और बेटे ने संवाददाताओं को बताया कि अपहरण कथित तौर पर उनके (धोडी के) भाई द्वारा किया गया। धोडी के भाई को कुछ दिन पहले पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन वह भाग गया और तब से उसका पता नहीं चल पाया है।

धोडी की पत्नी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पुलिस इस मामले को लेकर गंभीर नहीं है। दोनों भाइयों के बीच अक्सर झगड़ा होता था और मेरे पति को नियमित रूप से धमकाया जाता था। यहां तक कि उन्हें कार दुर्घटना में मारने की कोशिश भी की गई थी। उनका भाई शराब माफिया का हिस्सा है।’’

धोडी के बेटे ने कहा, ‘‘उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। मेरे पिता ने शराब से जुड़ी अवैध गतिविधियों के बारे में कई बार शिकायत की थी। मुख्य आरोपी के खिलाफ गुजरात में मामले दर्ज हैं।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें