Site icon Dainik Savera Times

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह का कड़ा संदेश, कहा- बायोस्टिमुलेंट मामले में किसानों के साथ धोखा बदार्शत नहीं

Shivraj Singh Taunts Rahul-Kharge

Shivraj Singh Taunts Rahul-Kharge

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बायोस्टिमुलेंट की बिक्री को लेकर मंगलवार को आला अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। इसमें तीखे तेवर दिखाते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि बायोस्टिमुलेंट के मामले में हम किसानों के साथ किसी भी हालत में धोखा नहीं होने देंगे। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि वे कोई भी अनुमति देते समय किसानों के बारे में जरूर सोचें, हम देश के छोटे किसानों के साथ कदापि अन्याय नहीं होने देंगे। शिवराज सिंह ने साफ तौर पर कहा कि कुछ बेईमान गड़बड़ियां कर रहे हैं, जिनसे किसानों को बचाना मेरी जवाबदारी है।

दरअसल, केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा हाल ही में देशभर में चलाए गए पंद्रह दिन के विकसित कृषि संकल्प अभियान के दौरान जब वह राज्यों में प्रवास कर गांव-गांव, खेतों में गए थे और किसानों से सीधा संवाद किया था। इस दौरान कई किसानों ने नकली खाद, नकली बीज, घटिया पेस्टीसाइड, बायोस्टिमुलेंट और नैनो यूरिया की बिक्री को लेकर शिकायतें की थी। शिवराज सिंह ने कहा कि भोले-भाले किसानों से शिकायतें मिलने के बाद मैं चुप नहीं बैठ सकता। देश का कृषि मंत्री होने के नाते मेरी जवाबदारी है कि इस संबंध में कार्रवाई करूं, किसान हमारे लिए सर्वोपरि हैं।

शिवराज सिंह ने अनेक गंभीर सवाल खड़े करते हुए बैठक में अधिकारियों से कहा कि देश में बायोस्टिमुलेंट कई सालों से बिक रहा है और एक-एक साल करके इसकी बिक्री की अनुमति की अवधि बढ़ाई जाती रही है, लेकिन फील्ड से कई बार शिकायतें आती है कि इससे कोई फायदा नहीं है, फिर भी ये बिक रहा है। इसकी पूरी समीक्षा करना आवश्यक है कि इससे कितना फायदा किसानों को हो रहा है, यदि फायदा नहीं हो रहा है तो बेचने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। बिना कायदे के हजारों कंपनियां इसकी बिक्री करने लग गई, लेकिन कृषि मंत्री होते हुए अब मैं किसी भी कीमत पर ऐसा नहीं होने दूंगा।

Exit mobile version