Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

मध्यप्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान ने की श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजा

September 4, 2023

मध्यप्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान ने की श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजा

उज्जैन: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह प्रदेश में अच्छी वर्षा की कामना के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की।श्री चौहान को श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारियों ने अभिषेक और पूजन कराया। संपूर्ण पूजा लगभग एक घंटे तक चली। इस दौरान मंदिर के कई पुजारी लगातार पूजा में शामिल रहे।

लगभग समूचे अगस्त में बारिश नहीं होने के चलते मध्यप्रदेश में सूखे के संकट की आहट के बीच मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करने की बात कही थी।इसके पहले श्री चौहान ने कल रात सूखे से निपटने की स्थितियों की समीक्षा के लिए एक आपातकालीन बैठक बुलाई थी, जिसमें संबंधित विभागों के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा था कि प्रार्थना में बहुत ताकत होती है।

इसी क्रम में वे महाकाल मंदिर में भगवान से प्रदेश में बारिश के लिए प्रार्थना करेंगे।श्री चौहान ने दो दिन पहले राजधानी भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में सार्वजनिक मंच से अपील की थी कि सभी लोग भगवान से प्रदेश में बारिश की प्रार्थना करें क्योंकि पूरा अगस्त बिना बारिश के बीत गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें