Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

SHO की फेयरवेल पार्टी, डांस करते समय कांस्टेबल गिरा, दिल ने धोखा दिया और दौरा पड़ने से मौत

August 30, 2024

SHO की फेयरवेल पार्टी, डांस करते समय कांस्टेबल गिरा, दिल ने धोखा दिया और दौरा पड़ने से मौत

नई दिल्ली। दिल्ली के रूप नगर पुलिस थाने के प्रभारी के विदाई समारोह में नाचते समय एक हेड कांस्टेबल की संभवत: दिल का दौरा पड़ने से अचानक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हेड कांस्टेबल रवि कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले थे और 2010 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे। रूप नगर थाना प्रभारी का हाल में स्थानांतरण हुआ था और बुधवार को उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया था। पार्टी में नाचते समय कुमार को सीने में दर्द की शिकायत हुई और वह अचानक गिर गए।

 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि कुमार की करीब 45 दिन पहले ‘एंजियोग्राफी’ हुई थी। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। घटना से कुछ मिनट पहले का पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है, जिसमें कुमार नाचते दिखाई दे रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें