Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पीएम को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को पाकिस्तान से धमकी

May 22, 2026

पीएम को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को पाकिस्तान से धमकी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को जान से मारने की धमकी मिली है। पीड़ित का दावा है कि उसे पाकिस्‍तान और बांग्‍लादेश से बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं।

बोला- बार-बार फोन करके धमकाते हैं

झालमुड़ी बेचने वाले विक्रम साहू ने बताया कि धमकी देने वाले पाकिस्तान से फोन करके मुझे धमकी दे रहे हैं कि वे मुझे बम से उड़ा देंगे। मैंने उनसे कुछ नहीं कहा। उसका कहना है कि वे हर बार बस फोन काट देते हैं। फिर बांग्लादेश से एक और फोन आता है, जिसमें पूछा जाता है कि मैं ज‍िंदा हूं या नहीं। वे बार-बार मुझे परेशान कर रहे हैं और मुझे अनजान नंबरों से बहुत सारे फोन आ रहे हैं।

लोकप्रियता ही हो गई जानलेवा

पश्चिम बंगाल के झारग्राम से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री को अपने हाथ की बनी झालमुड़ी खिलाने वाले एक स्थानीय दुकानदार विक्रम साहू को अब पाकिस्तान के नंबरों से धमकियां मिल रही हैं। इस लोकप्रियता ने झालमुड़ी बेचने वाले दुकानदार विक्रम साहू को रातों-रात सोशल मीडिया का स्टार बना दिया था। यही शोहरत अब उनके और उनके पूरे परिवार के लिए खौफ का सबब बन चुकी है।

यहां चुनाव में पीएम ने खाई थी झालमुड़ी

यह मामला 19 अप्रैल का है, जब प्रधानमंत्री झारग्राम में एक चुनावी जनसभा में पहुंचे थे। रैली खत्म होने के बाद जब पीएम मोदी का काफिला लौट रहा था। तब वे अचानक सड़क किनारे झालमुड़ी की दुकान पर चले गए। पीएम ने बड़े चाव से विक्रम के हाथ की बनी झालमुड़ी खाई और उससे बातचीत की। इस वाकये के बाद विक्रम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। देखते ही देखते लोग उनकी दुकान पर बड़ी संख्या में पहुंचने लगे।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें