Site icon Dainik Savera Times

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को केंद्र सरकार से मिली एफसीआरए मंजूरी 

अयोध्या: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को विदेशी स्नेतों से स्वैच्छिक आíथक योगदान हासिल करने के लिए केंद्र से एफसीआरए मंजूरी मिल गई है।ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने बुधवार को बताया कि अन्य देशों से धन प्राप्त करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक की नयी दिल्ली में संसद मार्ग स्थित मुख्य शाखा में एक खाता खोला गया है।उन्होंने कहा कि बैंक खाता श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम पर है।
राय ने कहा कि गृह मंत्रलय के विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम, 1976 (एफसीआरए) अनुभाग ने विदेशी स्नेतों से स्वैच्छिक योगदान स्वीकार करने के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को पंजीकृत किया है।उन्होंने कहा कि इस तरह का योगदान केवल नामित बैंक खाते में भेजा जा सकता है।राय ने कहा कि ट्रस्ट की किसी भी शाखा या किसी अन्य बैंक खाते में ऐसा कोई योगदान स्वीकार नहीं किया जाएगा।अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण जोरों पर है और जनवरी 2024 में इसे लोगों के लिए खोले जाने की संभावना है।
Exit mobile version