SIDBI Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बता दें कि भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक ने 2026-27 के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड ए) और मैनेजर (ग्रेड बी) के कुल 68 पद भरे जाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया 21 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 11 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
SIDBI की इस भर्ती में कुल 68 पद हैं। इनमें 63 पद असिस्टेंट मैनेजर और 5 पद मैनेजर के लिए रखे गए हैं। अलग-अलग विभागों में पदों की संख्या इस प्रकार है।
– जनरल स्ट्रीम में 53 पद
– सिस्टम-आईटी में ग्रेड ए के 5 और ग्रेड बी का 1 पद
– लीगल में ग्रेड ए के 3 और ग्रेड बी के 3 पद
– हिंदी में ग्रेड ए के 2 और ग्रेड बी का 1 पद
कितनी मिलेगी सैलरी?
इस भर्ती में चुने गए उम्मीदवारों को अच्छी सैलरी मिलेगी। ग्रेड ए के उम्मीदवारों को हर महीने करीब 1.20 लाख रुपये ग्रॉस सैलरी मिलेगी। वहीं, सालाना पैकेज 30 से 34 लाख रुपये तक होगा। ग्रेड बी के उम्मीदवारों को हर महीने करीब 1.45 लाख रुपये ग्रॉस सैलरी मिलेगी। इस पद का सालाना पैकेज 40 से 43 लाख रुपये तक है।
क्या होनी चाहिए उम्र और पढ़ाई?
ग्रेड ए के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से 30 साल होनी चाहिए। वहीं, ग्रेड बी के लिए उम्र 25 से 33 साल तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी। ग्रेड ए जनरल पद के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा CA, CS, CMA, CFA या दो साल का फुल टाइम MBA/PGDM करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए काम का अनुभव भी जरूरी है। हालांकि, CA और फुल टाइम MBA/PGDM करने वालों को अनुभव की शर्त से छूट दी गई है। दूसरे पदों के लिए अलग योग्यता तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले SIDBI की वेबसाइट www.sidbi.in पर जाएं।
2. करियर या रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
3. भर्ती के लिंक को खोलें।
4. न्यू रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें।
5. फॉर्म में अपनी जानकारी भरें।
6. जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
7. आवेदन फीस जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें।

