Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

टीएमसी ऑफिस में सन्नाटा, भाजपा कार्यालयों में जश्न की तैयारी

May 4, 2026

टीएमसी ऑफिस में सन्नाटा, भाजपा कार्यालयों में जश्न की तैयारी

पश्चिम बंगाल। असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के बाद मतों की गिनती चल रही है। सबसे पहले बात करते हैं कि पश्चिमी बंगाल की। यहां भारतीय जनता पार्टी की बढ़त के बीच जश्न मनना शुरू हो गया है। कोलकाता में ममता बनर्जी के कायार्लय पर सन्नाटा है। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर जलेबियां बननी शुरू हो गई हैं।

कोलकाता के टीएमसी ऑफिस में चहल-पहल नहीं

पश्चिम बंगाल में मतगणना शुरू होते ही कोलकाता में टीएमसी कार्यालय के बाहर सन्नाटा पसर गया है। इसका कारण शुरू से ही आ रहे रुझान में टीएमसी का भारतीय जनता पार्टी से पिछड़ जाना था। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के ऑफिस पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सांसद संजय जायसवाल सहित कई नेता पहुंचे हैं। भाजपा असम में बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है और पश्चिम बंगाल में बढ़त बनाए है।

डीएम के कार्यालय से हटाए शामियाने

चेन्नई में डीएमकी पार्टी के हेडक्वार्टर अन्ना अरिवलयम में शामियाने हटाए जा रहे हैं, क्योंकि शुरुआती रुझानों में पार्टी तीसरे स्थान पर नजर आ रही है। शुरुआती रुझानों में पहली बार चुनाव लड़ने वाली टीवीके नंबर बन पार्टी बनकर उभरी है। इसके अलावा दिल्ली में भाजपा हेडक्वार्टर पर अलग-अलग तरीकों से जश्न मनाया जा रहा है। बैंड-बाजा की टीम पहुंच गई है। शाम को प्रधानमंत्री यहां पहुंचेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं से शाम पांच बजे तक जुटने शुरू हो जाएंगे।

बंगाल में होली मना रहे भाजपाई

बंगाल के सिलिगुड़ी में भाजपा ऑफिस के बाहर कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने यहां एक-दूसरे को भगवा रंग के अबीर-गुलाल लगाए और पार्टी के समर्थन में जयकार लगाए।

सभी नेताओं ने लगाए थे दांवपेच

दिल्ली स्थित कांग्रेस हेडक्वार्टर पर जश्न शुरू हो गया है। केरल में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस समर्थित यूडीएफ गठबंधन बढ़त बनाए है। इससे पहले पांचों राज्यों में चुनाव प्रचार के दौरान भी कई ऐसे नजारे दिखे, जो चर्चा में रहे। पीएम ने बंगाल में झालमुड़ी खाई तो राहुल गांधी केरलम में साइकिल से घूमे। ममता ने सब्जी खरीदी तो मोदी ने नाव चलाने वाले को गले लगा लिया।

Also Read :

Also Read :

Also Read : 

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें