Dainik Savera Times

Silver Price Hike: नही थम रहें चांदी के दाम, एक ही दिन में हुए 9000 के पार! निवेशकों में मचा हड़कंप

Silver Price 2026

नई दिल्ली: कमोडिटी बाजार में चांदी ने एक बार फिर निवेशकों को चौंका दिया है। बता दें कि 29 दिसंबर को भारी उतार-चढ़ाव के बाद आज सुबह बाजार खुलते ही चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में चांदी ₹9,000 प्रति किलो से ज्यादा मजबूत होती नजर आई, वहीं सोने के दामों में भी बढ़त दर्ज की गई।

सुबह करीब 9:45 बजे MCX पर चांदी ₹9,053 प्रति किलो की तेजी के साथ कारोबार कर रही थी। इसी दौरान सोना भी ₹654 प्रति 10 ग्राम चढ़ा हुआ दिखाई दिया।

चांदी की मौजूदा कीमत

MCX पर सुबह 9:55 बजे चांदी का भाव ₹2,33,890 प्रति किलो तक पहुंच गया। इसमें लगभग ₹9,461 प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अब तक चांदी ने ₹2,31,100 प्रति किलो का निचला स्तर और ₹2,36,907 प्रति किलो का ऊपरी स्तर छुआ है।

कल क्यों रहा भारी उतार-चढ़ाव?

बीते दिन चांदी में जबरदस्त अस्थिरता देखने को मिली। सुबह के सत्र में जहां कीमतें करीब ₹10,000 प्रति किलो तक चढ़ गई थीं, वहीं शाम होते-होते इसमें लगभग ₹21,000 प्रति किलो की बड़ी गिरावट आ गई। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक रूस और यूक्रेन के बीच सुलह की खबरों ने कीमती धातुओं पर दबाव बनाया, जिससे अचानक गिरावट देखने को मिली।

आपके शहर में चांदी का भाव (प्रति किलो)

पटना – ₹2,33,630

जयपुर – ₹2,33,730

कानपुर – ₹2,33,820

लखनऊ – ₹2,33,820

भोपाल – ₹2,34,000

इंदौर – ₹2,34,000

चंडीगढ़ – ₹2,33,760

रायपुर – ₹2,33,510

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी; जानिए आज आपके शहर में क्या है कीमत

जानें विशेषज्ञों की राय

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक संकेत, भू-राजनीतिक हालात और डॉलर की चाल आगे भी चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव ला सकती है। निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे जल्दबाजी में फैसला लेने से पहले बाजार के रुख पर नजर बनाए रखें।

डिस्क्लेमर: यह खबर केवल सूचना के उद्देश्य से है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।

Exit mobile version