नेपाल में भड़की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली इस्तीफा दे चुके हैं, डिप्टी सीएम और 10 मंत्री पद छोड़ चुके हैं, सोशल मीडिया पर लगा प्रतिबंध भी हट चुका है, लेकिन युवाओं का गुस्सा बरकरार है। नेपाल जैसे हालात इस समय फ्रांस, जापान, थाईलैंड, इंडोनेशिया और कई अफ्रीकी देशों में भी देखे जा रहे हैं।
सोशल मीडिया बैन से भड़की आग
नेपाल पहले से ही भ्रष्टाचार और कर्ज़ के बोझ से जूझ रहा है। अगस्त में सरकार ने 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, यूट्यूब) पर बैन लगाया। इसी फैसले ने युवाओं का गुस्सा भड़का दिया। हिंसक प्रदर्शनों में अब तक दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार ने बैन वापस ले लिया, लेकिन प्रदर्शनकारी अब भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और पारदर्शिता पर जवाब मांग रहे हैं।
ये भी पढ़ें: ओडिशा में बड़ा धमाका: LPG सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

