SIR issue : बिहार में स्मार्ट वोटर आइडेंटिफिकेशन रेजिस्ट्रेशन (SIR) के मुद्दे को लेकर सियासी घमासान अब दिल्ली की सड़कों पर पहुंच चुका है। विपक्षी दलों ने आज से अपनी विरोध की रणनीति तेज करते हुए एक प्रोटेस्ट मार्च की योजना बनाई है, जो संसद भवन से शुरू होकर चुनाव आयोग के दफ्तर तक जाएगा। इस मार्च में देशभर से कुल 300 सांसदों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। मार्च की अगुवाई कांग्रेस नेता राहुल गांधी करेंगे, जिनके साथ कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, और तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी भी कदम से कदम मिलाकर चलेंगे।
विपक्षी दलों की एकजुटता
इस विरोध प्रदर्शन में सिर्फ कांग्रेस ही नहीं, बल्कि बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु तक के सांसदों का जमावड़ा देखने को मिलेगा। विपक्षी गठबंधन INDIA के सभी प्रमुख दल इसमें शामिल हो रहे हैं। 25 से अधिक राजनीतिक पार्टियों के लोकसभा और राज्यसभा सांसद इस मार्च में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इनमें RJD, DMK, वामपंथी दल, और तृणमूल कांग्रेस जैसी पार्टियां शामिल हैं।
#WATCH दिल्ली: INDI ब्लॉक के सांसदों के चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च करने पर समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने कहा, “… इस बहरी और गूंगी सरकार और उसके संगठनों को जगाने के लिए सड़कों पर उतरने का समय आ गया है। यह तो बस शुरुआत है। अगर न्याय नहीं मिला तो हम एक बड़ी क्रांति की… pic.twitter.com/GM2UvHa9hk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 11, 2025
बीजेपी का आरोप: सियासी स्टंट
वहीं, बीजेपी ने इस विरोध प्रदर्शन को लेकर विपक्ष पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि राहुल गांधी और अन्य नेता सिर्फ सियासी स्टंट कर रहे हैं। पार्टी के नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी बिहार के वोटरों का हक बांग्लादेशी घुसपैठियों को देना चाहते हैं, और उनके ऐसे कृत्य देश में अराजकता फैलाने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं। INDIA गठबंधन के सांसदों द्वारा संसद से चुनाव आयोग तक मार्च निकालने पर भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, “राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं के पास कोई काम नहीं है…जहां चुनाव है, वहां कोई मुद्दा नहीं है…चुनाव आयोग के खिलाफ उनकी सभी शिकायतें निराधार साबित हो रही हैं…लोगों को भ्रमित करने का प्रयास वो पहले भी कर चुके हैं, अब भी वो ही कर रहे हैं लेकिन उससे कुछ होने वाला नहीं है…”
#WATCH कोलकाता, पश्चिम बंगाल: INDIA गठबंधन के सांसदों द्वारा संसद से चुनाव आयोग तक मार्च निकालने पर भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, “राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं के पास कोई काम नहीं है…जहां चुनाव है, वहां कोई मुद्दा नहीं है…चुनाव आयोग के खिलाफ उनकी सभी शिकायतें निराधार साबित… pic.twitter.com/E0Qz6zzcEb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 11, 2025
दिल्ली पुलिस से नहीं मिली अनुमति
दिल्ली पुलिस ने हालांकि इस प्रदर्शन के लिए किसी प्रकार की अनुमति नहीं दी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस मार्च के लिए किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं मांगी गई है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि विपक्षी नेता और सांसद इस विरोध प्रदर्शन को किस तरह अंजाम देते हैं।
बिहार के सियासी माहौल में हलचल
बिहार में SIR को लेकर विपक्षी दलों की ओर से लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी का इस मुद्दे पर सबसे बड़ा समर्थन मिल रहा है। आने वाले चुनावों को लेकर विपक्ष में खलबली है क्यूंकि इससे उनकी चुनावी स्थिति प्रभावित हो सकती है।
आरोप-प्रत्यारोप
विपक्षी दलों का आरोप है कि चुनाव आयोग वोट चोरी करने की योजना बना रहा है और यह बिहार में एक सियासी साजिश का हिस्सा हो सकता है। वहीं, बीजेपी और एनडीए गठबंधन के दल इस मुद्दे पर चुनाव आयोग के साथ खड़े हैं। उनका कहना है कि यह पूरा विवाद एकतरफा और राजनितिक कारणों से खड़ा किया जा रहा है।

