Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला विवाद में होगी SIT जांच

April 19, 2026

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला विवाद में होगी SIT जांच

हिसार। हिसार में जजपा नेताओं के प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई पर विवाद बढ़ता जा रहा है। हिसार में पुलिस ने घटना की जानकारी दी। दुष्यंत चौटाला के काफिले पर रैश ड्राइविंग के आरोप लगाए।

बोले-वाई प्लस सिक्योरिटी में पायलट गाड़ी नहीं

हिसार पुलिस ने एक CCTV फुटेज जारी की है, जिसमें दुष्यंत चौटाला के काफिले में शामिल पायलट गाड़ी पुलिस की बोलेरो गाड़ी को ओवरटेक करते दिख रही है। पूरे मामले की जांच अब एसआईटी को सौंप दी है। साथ ही कहा है कि वाई प्लस सुरक्षा में प्राइवेट पायलट गाड़ी का कोई प्रावधान नहीं है। डीएसपी कमलजीत के अनुसार 16 अप्रैल को जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला अपने समर्थकों के साथ वीसी ऑफिस पहुंचे थे, जहां प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया।

अधिकारियों से बदसलूकी का आरोप

पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने वीसी कार्यालय के गेट को तोड़ने की कोशिश की और पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बदसलूकी की। इस मामले में सिटी थाना हिसार में केस दर्ज किया है, जिसमें दिग्विजय चौटाला समेत आठ लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस ने बताया कि छह लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा चुकी है, जबकि कुछ अन्य नाम भी सामने आए हैं।

गलत ओवरटेक करने का भी आरोप

17 अप्रैल को दिग्विजय चौटाला और दुष्यंत चौटाला समर्थकों के साथ सामूहिक गिरफ्तारी देने पहुंचे थे। इसी दौरान दुष्यंत चौटाला के काफिले की पायलट गाड़ी पर तेज रफ्तार और गलत तरीके से ओवरटेक करने के आरोप लगे। पुलिस का कहना है कि हादसा होते-होते बचा। पुलिस ने ये भी आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद एसआई राजकुमार के साथ अभद्रता की गई और धक्का दिया गया। साथ ही कहा गया कि वाई प्लस सुरक्षा में प्राइवेट पायलट गाड़ी का कोई प्रावधान नहीं है। अब दोनों पक्षों की शिकायतों पर एसआईटी गठित कर जांच शुरू कर दी गई है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read :

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें