Site icon Dainik Savera Times

सूरत में कार-डंपर की भिड़ंत में छह लोगों की मौत

सूरत :सूरत जिले के बारडोली ग्रामीण क्षेत्र में शनिवार को एक कार और डंपर की भिड़ंत में छह लोगों की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि सूरत-बारडोली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बमरोली के निकट अपराह्न एक कार और डंपर में टक्कर हो गयी। हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत गयी तथा अन्य एक बालक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतको में एक पुरूष, तीन महिलाएं, एक बालिका और एक बालक शामिल हैं। उनकी पहचान अभी नहीं हो पायी है। कार सवार सभी विवाह समारोह में होकर वापस अपने घर की ओर जा रह थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version