Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

पश्चिम बंगाल में डेंगू से छह और लोगों की मौत

September 23, 2023

पश्चिम बंगाल में डेंगू से छह और लोगों की मौत

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में डेंगू से छह और लोगों की मौत होने से इस वर्ष राज्य में डेंगू से मरने वालों की संख्या बढक़र 30 से अधिक हो गयी है।अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि दो मरीजों की कोलकाता के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। उनमें से एक सॉल्ट लेक से था तथा दूसरा बाघा जतीन का निवासी था।

उन्होंने बताया कि दो लोगों की मौत पश्चिम मेदिनीपुर के घाटाल में और दो अन्य लोगों की मौत नजदीकी खड़गपुर में हुई। इस बीच, स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि केरल से लौटे एक प्रवासी मजदूर निपाह से संक्रमित नहीं पाया गया है। उसमें निपाह संक्रमण के जैसे लक्षण देखे गए थे जिसके बाद उसकी जांच करायी गयी थी। उन्होंने बताया कि मजदूर का बेलियाघाटा आईडी हॉस्पिटल में इलाज हो रहा है और उसे तेज बुखार और गले में संक्रमण है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें