Site icon Dainik Savera Times

सिक्किम में SKM की प्रचंड बहुमत से सत्ता में वापसी, 21 सीटों पर जमाया कब्जा

गंगटोक। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) रविवार को लगातार दूसरी बार सिक्किम में सत्ता में लौटी और उसने 32 सदस्यीय विधानसभा में 21 सीट पर जीत दर्ज की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व वाला एसकेएम 10 अन्य सीट पर भी आगे है। तमांग ने रहेनोक सीट पर 7,000 से अधिक मतों से जीत हासिल की। वह सोरेंग चाकुंग निर्वाचन क्षेत्र में भी आगे हैं।

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि 2019 तक राज्य में लगातार 25 साल तक शासन करने वाले सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) ने महज एक सीट जीती है। एसडीएफ अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामंिलग दोनों सीटों पर हार गए हैं। उन्होंने दो सीटों पर चुनाव लड़ा था। सिक्किम में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था।

Exit mobile version