Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहाड़ो में बर्फ़बारी से बढ़ेगी मैदानी इलाकों में ठंड, 16 नवंबर के बाद मौसम में बदलाव की उम्मीद

November 10, 2024

पहाड़ो में बर्फ़बारी से बढ़ेगी मैदानी इलाकों में ठंड, 16 नवंबर के बाद मौसम में बदलाव की उम्मीद

Snowfall in Mountains : दिल्ली और उसके आसपास के मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का सितम जारी है। नवम्बर के दूसरा हफ्ता शुरू होने के बावजूद तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिला है। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में सर्दी शुरुआत हो चुकी है। आने वाले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

पंजाब-हरियाणा-
पंजाब में आज तापमान 29.26 डिग्री सेल्सियस है। दिन का पूर्वानुमान न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 21.02 डिग्री सेल्सियस और 34.29 डिग्री सेल्सियस दर्शाता है। सापेक्ष आर्द्रता 25% है और हवा की गति 25 किमी/घंटा है। आज के पूर्वानुमान के अनुसार आसमान साफ ​​रहेगा। पंजाब में आज AQI 313.0 है, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। हरियाणा में आज तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस है। दिन का न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 20.99 डिग्री सेल्सियस और 32.37 डिग्री सेल्सियस है। हरियाणा में आज AQI 252.0 है, जो खराब श्रेणी में आता है।

दिल्ली का मौसम-
IMD के अनुसार सर्दियों के लिए दिल्ली के लोगों को इंतजार करना होगा। आज दिल्ली में दिन की शुरुआत धुंध के साथ हो सकती है। हालांकि दोपहर तक आसमान साफ हो जाएगा। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है । बढ़ते प्रदूषण के बीच दिल्ली में कुछ दिनों से सुबह के वक्त धुंध छाई रहती है।

पहाडों पर बारिश-
पहाड़ी इलाकों में छिटपुट वर्षा के बारिश की कमी देखी गई है। IMD के अनुसार 16 नवंबर के बाद मौसम में बदलाव होने की उम्मीद है। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। नवंबर के आखिरी तक कड़ाके की ठंड पड़ने की पूरी संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें