Site icon Dainik Savera Times

snowfall : बर्फ की चादर में ढका माता वैष्णोदेवी मंदिर, जम्मू में भी हुई बारिश

Mata Vaishno Devi

Mata Vaishno Devi

जम्मू। रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर सहित जम्मू क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में बृहस्पतिवार को सुबह बर्फबारी हुई। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू क्षेत्र के मैदानी इलाकों में मध्यम से हल्की बारिश दर्ज की गई है। उन्होंने कहा, ‘‘माता वैष्णोदेवी के भवन और उसके आसपास बर्फबारी हुई है। त्रिकुटा पहाड़ी क्षेत्र आज सुबह बर्फ की चादर से ढका रहा।’’ उन्होंने बताया कि त्रिकुटा पहाड़ियों में भैरों घाटी और हिमकोटि तथा मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर भी बर्फबारी हुई। इसके बावजूद तीर्थयात्र में कोई व्यवधान नहीं आया, सैकड़ों तीर्थयात्री आज सुबह कटरा आधार शिविर से रवाना हुए। वैष्णो देवी के अलावा मुगल रोड समेत किश्तवाड़, डोडा, रियासी, रामबन, कठुआ, राजाैरी और पुंछ की पहाड़ियों पर भी बर्फबारी हुई।

अधिकारियों ने लोगों को राजमार्गों के किनारे संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन और पत्थर गिरने के आशंकित खतरे को लेकर चेतावनी जारी की है और उनसे अनावशय़क यात्र से बचने की अपील की है। पटनीटॉप हिल रिजॉर्ट के आसपास की पहाड़ियों पर भी बर्फबारी हुई। जम्मू और सांबा इलाकों में मध्यम गति की हवाओं के साथ हुई बारिश ने ठंड और कोहरे से राहत दिलाई।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘बारिश होने से ठंड का असर कम हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली है।’’ अधिकारियों ने बताया कि किश्तवाड़ जिले में भारी बर्फबारी और बारिश का अनुमान है, जिससे भूस्खलन होने और राष्ट्रीय राजमार्ग तथा पहाड़ी सड़कों के अवरुद्ध होने का खतरा है।

Exit mobile version