Social Media Ban For Kids: ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसी बीच, बिल रेडी ने दुनियाभर की सरकारों से अपील की है कि 16 साल से कम उम्र के सभी बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रोक लगाई जाए। उनका कहना है कि ये प्लेटफॉर्म बच्चों के लिए नहीं बल्कि ज्यादा समय तक यूजर्स को एंगेज रखने के लिए बनाए गए हैं।
सोशल मीडिया से बच्चों को कौन-कौन से खतरे हैं?
रेडी के अनुसार, सोशल मीडिया बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल रहा है। लंबे समय तक स्क्रीन पर समय बिताने से यंग यूजर्स में एंग्जायटी, डिप्रेशन और ध्यान केंद्रित करने में परेशानी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। इसके अलावा, प्लेटफॉर्म्स पर सुरक्षा उपायों की कमी के कारण बच्चे अनजान लोगों के संपर्क में आसानी से आ जाते हैं।
ये भी पढ़ें :
बच्चों पर सबसे बड़ा सोशल एक्सपेरिमेंट
रेडी ने सोशल मीडिया को बच्चों पर किया गया सबसे बड़ा ‘सोशल एक्सपेरिमेंट’ बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों के व्यवहार और विकास पर लंबे समय में इसका क्या असर होगा, यह अभी पूरी तरह से समझा नहीं गया है। इंडस्ट्री के पास सुरक्षा उपाय करने का समय उपलब्ध है, लेकिन उन्होंने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
Pinterest CEO का मानना है कि बच्चों के हित में वैश्विक स्तर पर सख्त नियम बनाना जरूरी है। उनके अनुसार, अगर सरकारें और टेक कंपनियां मिलकर बच्चों की सुरक्षा के लिए कदम नहीं उठाती हैं, तो आने वाली पीढ़ियों पर इसके दुष्प्रभाव लंबे समय तक देखने को मिलेंगे।
ये भी देखें :

