Site icon Dainik Savera Times

जींद बनेगा सुरक्षा का किला, पीएम मोदी की सुरक्षा में 5 हजार जवान तैनात

G7 summit

G7 summit

Soldiers deployed for the security of the PM : जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई के जींद दौरे के लिए जिला अभेद्य सुरक्षा घेरे में रहेगा। हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। प्रदेशभर से करीब 5 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए जाएंगे, जबकि हर 10 मीटर पर एक पुलिसकर्मी निगरानी करेगा।

80 नाके, 15 IPS अफसर, रहेगा हाई अलर्ट

15 आईपीएस अधिकारियों की अगुवाई में यह अब तक की सबसे बड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं में से एक होगी, जिससे पूरे शहर को हाई अलर्ट पर रखा जाएगा। जींद में 80 स्थानों पर नाके लगाए जाएंगे। रैली में बड़ी संख्या में लोगों के इलेक्ट्रिक बसों, ई-रिक्शा व सीएनजी वाहनों में पहुंचने का दावा है। इसके लिए रैली स्थल हुडा ग्राउंड के पास सेक्टर नौ व आसपास पार्किंग बनाई जा रही है। प्रशासन शहर को चमकाने में लगा है। जो सड़कें लंबे समय से बदहाल थी। उनको चकाचक बनाने का काम चल रहा है।

ई-बसों से पहुंचेगी भीड़, 8 चार्जिंग प्वाइंट

डिवाइडर पर भी पेंट किया जा रहा है। सभी मार्गों की स्ट्रीट ठीक की जा रही हैं। प्रधानमंत्री की रैली इको फ्रेंडली होगी। इसके चलते इलेक्ट्रिक बसों में लोगों के आने का आह्वान किया गया है। करनाल, हिसार, पानीपत सहित अलग-अलग डिपो में चल रही लगभग 125 इलेक्ट्रिक बसों की रैली वाले दिन आने की संभावना है। ऐसे में वर्कशाप परिसर में इलेक्ट्रिक बसों के लिए आठ अस्थायी चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे। वर्कशाप परिसर में दो अस्थायी ट्रांसफार्मर भी मंगवाए हैं।

51 क्विंटल देसी घी के लड्डुओं से स्वागत

प्रधानमंत्री का स्वागत विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा की तरफ से बनवाए जा रहे देसी घी के 51 क्विंटल लड्डुओं से होगा। रैली स्थल के पास ही सोमवार से एकलव्य स्टेडियम में चार हलवाइयों सहित 50 लोगों की टीम ने लड्डू बनाने का काम शुरू कर दिया है। सोमवार को डिप्टी स्पीकर ने अपने हाथों से बूंदी बनाई। प्रधानमंत्री का जींद कार्यक्रम प्रदेश के लिए गौरव का अवसर है। हरियाणा की धरा पर बनी रेल पटरी पर 17 जुलाई से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन दौड़ेगी, जिसे प्रधानमंत्री झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए तैनात सैनिक

यह बात मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में रविवार रात सेक्टर-2 स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। उन्हें जिम्मेदारियां भी सौंपी। रैली में आने वाली हर महिला को डिप्टी स्पीकर भगवा चुनरी भी देंगे। उन्होंने विशेष तौर पर रोहतक से पांच हजार भगवा चुनरी मंगवाई हैं। रैली स्थल पर महिलाओं के बैठने के लिए अलग से गैलरी बनाई गई हैं, जो भगवा रंग में नजर आएंगी।

Also Read

Exit mobile version