Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेटे ने अपने ही पिता को उतारा मौत के घाट, बेटियों से करता था दरिंदगी

October 27, 2025

बेटे ने अपने ही पिता को उतारा मौत के घाट, बेटियों से करता था दरिंदगी

नेशनल डेस्क: मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी है, जब इस हत्या के पीछे की वजह सामने आई तो हर किसी को बहुत बड़ा झटका लगा। जानकारी के अनुसार, बेटे ने अपने ही पिता की हत्या इसलिए की क्योंकि वो महीनों से अपनी ही बेटियों के साथ दुष्कर्म कर रहा था। बेटा जब यह सब सहन नहीं कर सका, तो उसने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर उस ‘शैतान बाप’ को मौत के घाट उतार दिया।

ये भी पढ़ें: सीएम योगी का बड़ा ऐलान, मुस्तफाबाद का बदला जाएगा नाम; जानें अब किस नाम से जाना जाएगा

मोहित ने चचेरे भाई से ली मदद

जानकारी के अनुसार, मृतक रामलाल (55 वर्ष) इस्लामपुर रोड पर अपने परिवार के साथ रहता था। वह नशे का आदी था और अपनी ही बेटियों के साथ गलत हरकतें करता था। इन हरकतों से परेशान होकर बेटे मोहित ने अपने चचेरे भाई अमित के साथ मिलकर पिता को मौत के घाट उतार दिया। रविवार की दोपहर दोनों ने घर में ही पहले तलवार से हमला किया और बाद में गोली मार दी।

सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। कोसीकलां थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें मृतक की पहचान राजस्थान के डींग निवासी रामलाल (55 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कई अपराधों में जेल जा चुका था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, रामलाल ने 2008 में अपनी मां, 2014 में अपनी पत्नी और दो वर्षीय बेटी की हत्या की थी। जेल से बाहर आने के बाद वह अपनी दो बेटियों के साथ कोसीकलां में रहने लगा था।

ये भी पढ़ें: बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, ऑपरेशन सिंदूर में स्वदेशी प्लेटफार्म्स ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख बढ़ाई

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें