Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

CJP फाउंडर के साथ 6 जून को विरोध प्रदर्शन करेंगे सोनम वांगचुक, कहा- अब नहीं तो कब

June 3, 2026

CJP फाउंडर के साथ 6 जून को विरोध प्रदर्शन करेंगे सोनम वांगचुक, कहा- अब नहीं तो कब

नेशनल डेस्क: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) इस समय लगातार चर्चा में बनी हुई है और यह युवाओं में अपनी एक मजबूत पहचान भी बना चुकी है। NEET और CBSE परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों को लेकर CJP 6 जून को सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाली है। अब इस लड़ाई में लद्दाख के मशहूर शिक्षा सुधारक और इनोवेटर सोनम वांगचुक की भी एंट्री हो गई है। उन्होंने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के आंदोलन को अपना पूरा समर्थन देने का ऐलान किया है।

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: भारत में कब, कहां और कैसे देख पाएंगे मैच? जानिए पूरी जानकारी

सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लिखा- अगर हम नहीं तो कौन? और अब नहीं तो कब! अगर सरकार ने 5 जून तक इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो वे 6 जून को दिल्ली की सड़कों पर उतरकर CJP के सदस्यों के साथ विरोध प्रदर्शन करेंगे, जब व्यवस्था इतनी ज़्यादा बिगड़ जाए, तो किसी भी जिम्मेदार मंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस गड़बड़ी का असर देश के भविष्य और लाखों युवाओं की जिंदगी पर पड़ रहा है।

 

CBSE के चेयरमैन और सचिव को पद से हटाया

CBSE मामले में सरकार ने कार्रवाई करते हुए बोर्ड के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता को पदों से हटा दिया गया है, लेकिन छात्रों का आंदोलन अभी भी जारी है।

भारत आ रहे CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके

इस आंदोलन को शुरुआत करने वाले CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके 6 जून को भारत आ रहे हैं, जो अभी अमेरिका में हैं। अभिजीत ने पहले ही इशारा कर दिया था कि इस आंदोलन से कोई बहुत बड़ी शख्सियत जुड़ने वाली है, तो अब सोनम वांगचुक सामने आ गए हैं। अभिजीत 6 जून की सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वह एक वीडियो जारी कर सभी छात्रों और समर्थकों से शांतिपूर्ण तरीके से जुड़ने की अपील की है।

ये भी पढ़ें: Delhi Malviya Nagar Fire Incident: दिल्ली अग्निकांड में 21 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख… मुआवजे का ऐलान

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

दीपके ने साफ कहा कि अब समय आ गया है, जब हमें संविधान के दायरे में रहकर एकजुट होना होगा। उन्होंने सीधे तौर पर देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें