Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

छत से गिरने के कारण बीमार रहने लगा पति… पत्नी ने ढूंढ लिया नया आशिक, कोर्ट पहुंचा मामला

March 4, 2026

छत से गिरने के कारण बीमार रहने लगा पति… पत्नी ने ढूंढ लिया नया आशिक, कोर्ट पहुंचा मामला

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। यहां पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत एक विवाहिता और उसके पति के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने और अदालत तक पहुंच गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने महिला और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी शादी कई साल पहले हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। वह पिछले वर्ष छत से गिर गया था, जिसके कारण उसे गंभीर चोटें आईं और करीब छह से सात महीने तक बिस्तर पर रहना पड़ा। इसी दौरान उसकी पत्नी की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी एक युवक से हुई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। पति का कहना है कि बाद में दोनों ने अपने संबंधों को स्वीकार भी कर लिया।

आरोप है कि पत्नी ने साफ कह दिया कि वह अब पति के साथ नहीं रहना चाहती और तलाक चाहती है, जब पति ने इस पर आपत्ति जताई तो कथित प्रेमी ने उसे धमकाया। पीड़ित के मुताबिक, युवक ने उसकी कनपटी पर रिवाल्वर सटाकर जान से मारने और खोपड़ी उड़ा देने की धमकी दी। इसके बाद उसने अदालत की शरण ली। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने पत्नी और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

वहीं महिला ने इन आरोपों को गलत बताया है। उसका कहना है कि उसका पति शराब और गांजा का सेवन करता है और मना करने पर मारपीट करता है। उसने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग भी उसके साथ दुर्व्यवहार करते थे। महिला का कहना है कि वह फिलहाल अपने बच्चों के साथ मायके में रह रही है और पति उस पर झूठे आरोप लगा रहा है।

पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें