नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी की एक बार फिर से तबीयत बिगड़ गई है। मंगलवार सुबह अचानक तबीयत खराब होने के चलते उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) की रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल में डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रखे हुए है। सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी को सीने (चेस्ट) से जुड़े विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। हालांकि, अभी तक कांग्रेस पार्टी या अस्पताल प्रशासन की ओर से उनकी सेहत को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
लंबे समय से चल रही है स्वास्थ्य समस्या
सोनिया गांधी की तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी। इसी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करने का फैसला लिया गया। डॉक्टर उनकी हालत की पूरी जांच कर रहे हैं और जरूरी इलाज दिया जा रहा है।
दिल्ली का प्रदूषण बना सेहत की परेशानी
सोनिया गांधी की उम्र अब 79 साल हो चुकी है। उन्हें लंबे समय से खांसी की समस्या रहती है। बताया जाता है कि दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण उनकी सेहत पर बुरा असर डालता है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ जाती है। इसी कारण वह समय-समय पर मेडिकल चेकअप कराती रहती हैं।
पहले भी कई बार अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं
यह पहली बार नहीं है जब सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया हो। पिछले कई वर्षों से वह अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं और नियमित रूप से इलाज कराती रही हैं।
जून 2025 में भी बिगड़ी थी तबीयत
इससे पहले 15 जून 2025 को पेट से जुड़ी परेशानी के कारण सोनिया गांधी को सर गंगाराम अस्पताल के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया था। उस दौरान वह करीब 3 से 4 दिन अस्पताल में रहीं।
शिमला में छुट्टियों के दौरान भी हुई थी तबीयत खराब
7 जून 2025 को सोनिया गांधी प्रियंका गांधी के साथ शिमला स्थित अपने घर में छुट्टियां मना रही थीं। उसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके चलते उन्हें अगले ही दिन दिल्ली लौटना पड़ा। इसके बाद 9 जून को उन्होंने सर गंगाराम अस्पताल में मेडिकल जांच कराई थी।
फिलहाल हालत पर रखी जा रही है नजर
अभी सोनिया गांधी अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनकी सेहत में सुधार होने के बाद ही आगे की जानकारी सामने आ पाएगी। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...