Site icon Dainik Savera Times

सोनिया गांधी ने कहा- तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बने, यह मेरा सपना है

हैदराबादः कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को कहा कि उनका सपना है कि तेलंगाना में उनकी पार्टी की सरकार बने जो समाज के सभी वर्गों के लिए काम करेगी। उन्होंने हैदराबाद के निकट तुक्कूगुडा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह भी कहा, ‘‘हम छह गारंटी की घोषणा कर रहे हैं और हम हर गारंटी को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ उन्होंने ‘महालक्ष्मी’ योजना की ‘गारंटी’ की घोषणा की जिसके तहत कांग्रेस की सरकार बनने के बाद तेलंगाना की महिलाओं को ढाई-ढाई हजार रुपये प्रतिमाह की वित्तीय मदद दी जाएगी।

Exit mobile version