Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रिपल मर्डर, छोटी सी बात पर पति-पत्नी और महिला की हत्या

May 25, 2026

ट्रिपल मर्डर, छोटी सी बात पर पति-पत्नी और महिला की हत्या

सोनीपत। कुंडली के नजदीक टीडीआई सिटी में बने बीपीएल फ्लैटों में आधी रात एक व्यक्ति ने पति-पत्नी और एक अन्य महिला की हत्या कर दी। कथित रूप से सिरफिरे इस व्यक्ति ने तीनों पर लोहे की रॉड से हमला किया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम ने जांच शुरू कर दी है।

जानिये, क्या था इस वारदात का कारण

सोनीपत के कुंडली स्थित टीडीआई सिटी के बीपीएल फ्लैटों में हुए इस नरसंहार का कारण कोई बड़ा या संपत्ति से नहीं जुड़ा था, बल्कि मामूली कहासुनी ने इस वारदात को जन्म दिया। इस कहासुनी ने ही दंपती समेत तीन लोगों की जान ले ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मूलरूप से सोनीपत के कोट मोहल्ला निवासी विजय (50), पत्नी सुनीता (47) टीडीआई कुंडली के बीपीएल फ्लैट नंबर 1299 में प्रथम तल पर रहते थे। यहीं मूलरूप से गांव बड़ौली निवासी स्वाति (32) बीपीएल फ्लैट नंबर-1431 द्वितीय तल पर रहती थी। रविवार देर रात करीब 12 बजे बीपीएल फ्लैट नंबर-1426 निवासी ब्रह्म प्रकाश के साथ विजय की कहासुनी हो गई।

रॉड और धारदार हथियार से हमला

ब्रह्म प्रकाश मूलरूप से झज्जर के गांव दिशोर खेड़ी का रहने वाला है। यह मामूली सी कहासुनी झगड़े में बदल गई। बताया जा रहा है कि झगड़े की आवाज सुनकर आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोग भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ब्रह्मप्रकाश ने लोहे की रॉड और धारदार हथियार से विजय, सुनीता और स्वाति पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल होकर गिर गए। आसपास के लोगों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वारदात के बाद हमलावर मौके से भाग गय।

पुलिस ने मौके से जुटाए साक्ष्य

पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद तीनों शवों को नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में विवाद के चलते वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। आरोपी की तलाश और पूछताछ के आधार पर आगामी कार्रवाई की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें