Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : मां की रिटायरमेंट पर बेटे का अनोखा गिफ्ट, जानें क्या?

Son's Unique Gift in Mother's Retirement

Son's Unique Gift in Mother's Retirement

जींद। एक मां के लिए उसका रिटायरमेंट का दिन यादगार बन गया। यादगार बनाने वाला था उसका बेटा। मां शान देवी जींद में नर्सिंग अधिकारी के पद से रिटायर हुई। बेटे ने उन्हें उपहार के तौर पर नई कार दी। अकसर कार को फूलों से सजाया जाता है, परंतु इस बेटे ने उसकी सजावट नोटों से की, जिसने इसे यादगार बना दिया।

उपहार ने माहौल को बना दिया भावुक

जुलाना के जैजैवंती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में काम करने वाली शान देवी रिटायर होकर केंद्र से निकली वैसे ही बेटे ने उन्हें सरप्राइज दे दिया। बाहर खड़ी नई कार को चारों तरफ 10 रुपये के नोटों से सजाया गया था। फ्रंट साइड ड्राइवर के शीशे को छोड़कर बाकी सभी तरफ 10 रुपये के नोट चिपकाए थे. शीशे पर शान देवी का फोटो भी लगाया था, जो इसे पूरी तरह से भावुक बनाने के लिए काफी था।

मां बोली- नहीं सोचा था इतना प्यार मिलेगा

बेटे ने मां को नोटों से ढकी कार में बैठाया और घर ले गया। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। लोगों ने इस वीडियो को देखकर बेटे की मां के प्रति लगाव और रचनात्मक तरीके की भरपूर तारीफ की। बता दें कि शान देवी ने स्वास्थ्य विभाग में 39 साल तीन महीने और 27 दिन की सेवा दी है। कोरोना वॉरियर्स के तौर पर भी उन्होंने काम किया। शान देवी ने बताया कि मैंने सोचा नहीं था कि इतना प्यार मिलेगा। स्टाफ ने भी भरपूर प्यार दिया और बेटे बहू ने मिलकर भी खास सरप्राइज दिया। बेटे ने जो सरप्राइज दिया। इसके बारे में कुछ नहीं पता था। अचानक से मिला से सरप्राइज काफी खुशी देने वाला था।

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

 

Exit mobile version