Site icon Dainik Savera Times

Spain की कपड़ा कंपनी दिसंबर से बंगाल में उत्पादन करेगी शुरू : Mamata Banerjee

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि स्पेन स्थित कपड़ा कंपनी टेम्पे ग्रुपो इंडीटेक्स (ज़ारा) के क्रिसमस से पहले राज्य में उत्पादन शुरू करने की उम्मीद है। बनर्जी अभी स्पेन की 12 दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ राज्य सरकार कंपनी को अन्य सभी सहायता के अलावा रियायती दाम पर 100 एकड़ जमीन भी उपलब्ध कराएगी।’’

बनर्जी ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ कपड़ा उद्योग की प्रमुख कंपनी टेम्पे ग्रुपो इंडिटेक्स (ज़ारा) अपने परिचालन का विस्तार कर रही है। वे क्रिसमस 2023 से पहले उत्पादन शुरू करने के लिए विनिर्माण को पश्चिम बंगाल में स्थानांतरित करने के लिए निजी संस्थाओं के साथ साझेदारी कर रहे हैं।’’ स्पेन यात्रा पर मुख्यमंत्री बनर्जी ने इस संबंध में कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

Exit mobile version