Site icon Dainik Savera Times

शिमला में अभिनंदन समारोह में बोले JP Nadda; ‘बिहार विजय के बाद अब बंगाल व हिमाचल की बारी’

शिमला: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि देश घुसपैठियों के सहारे नहीं चलेगा। नड्डा ने शनिवार को शिमला में हिमाचल प्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने पूरे देश को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि विरोधी पार्टियां चाहे जितनी मर्जी यात्रएं निकाल ले, लेकिन उन्हें मुंह की खानी पड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की जीत के बाद अब भाजपा बंगाल और हिमाचल में भी जीत का झंडा गाड़ेगी।

ये भी पढ़ें- दिल्ली के पांच स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

उन्होंने कहा कि बीते 11 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजनीति की संस्कृति ही बदल दी है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि भाजपा बार-बार देश के राज्यों में सरकारें बना रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास की राजनीति करती है। नड्डा ने कहा कि बिहार की ऐतिहासिक जीत पीएम मोदी के प्रति वहां की जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बिहार में सभी वगोर्ं ने भाजपा और एनडीए को एक तरफा जीत दिलाकर उन लोगों को स्पष्ट संदेश दे दिया है, जो देश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार ने मोदी और नीतीश कुमार के सुशासन को वोट दिया है।

उन्होंने कहा कि 11 साल पहले देश में यूपीए की सरकार बनी व सभी दलों को साथ लिया जाता रहा, मगर सत्ता में आते ही सरकार पर एक परिवार, एक मजहब, एक व्यक्ति और एक जाति का कब्जा हो जाता था। मगर पीएम मोदी ने इस संस्कृति को बदल दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार जिम्मेदार, जवाबदेह व रिपोर्ट कार्ड की सरकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ध्रुवीकरण की राजनीति के विपरीत भाजपा जो कहती है वह करती है। नड्डा ने कहा कि आज सारी राजनीतिक पार्टियों सत्ता की लोलुपता में डूबी हुई है और उन्हें सिर्फ पावर चाहिए।

मगर भाजपा एक विचारधारा वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की सत्ता हासिल करने के लिए बीते लोकसभा चुनाव में अपनी विचारधारा से 180 डिग्री पर घूम गई, लेकिन उसे देश की जनता ने स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि 500 साल बाद देश में राम मंदिर के निर्माण के बाद अब केंद्र सरकार बिहार के सीतामढ़ी में 890 करोड़ रुपए की लागत से माता सीता का मंदिर बनाएगी। नड्डा ने केंद्र की मोदी सरकार को कड़े फैसले लेने वाली सरकार करार दिया। नड्डा ने कहा कि भाजपा अपनी विचारधारा से पीछे नहीं हटती। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1952 में कश्मीर में धारा 370 का विरोध किया था और भाजपा ने सत्ता में आने पर इसे हटाकर दिखा दिया।

ये भी पढ़ें- BREAKING : चंडीगढ़ में बीजेपी के सौरभ जोशी बने मेयर, कुल इतने मिले वोट

Exit mobile version