Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

1 लाख रुपए जीतने का खास मौका…क्या आप पूरा कर पाएंगे ये चैलेंज, Watch Video

October 9, 2023

1 लाख रुपए जीतने का खास मौका…क्या आप पूरा कर पाएंगे ये चैलेंज, Watch Video

नेशनल डेस्क: आप भी रातों-रात लखपति बनना चाहते हैं तो बड़ा ही आसान-सा चैलेंज है जिसे आपको पूरा करना होगा लेकिन यहां पर एक खास बात है कि इसके लिए आपका नॉनवेज होना जरूरी है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर चैलेंज क्या है। अगर आप अंडे खाने के शौकीन है तो आप शायद इस चैलेंज को पूरा कर लें।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jugraj Singh (@food_founder_)

क्या है चैलेंज
आम तौर पर एक शख्स 3 से चार अंडे खा सकता है या किसी की ज्यादा कपैसिटी हो तो वह 6 से 7 अंडे खा सकता है। लेकिन आपको अगर 20 से 30 अंडे खाने को कहा जाए तो, क्या आप ऐसा कर सकते हैं। अगर आपका जवाब हां है तो फिर आप एक लाख रुपए का इनाम जीत सकते हैं। एक दुकानदान ने लोगों को 31 अंडों से बना ऑमलेट खाने का चैलेंज दिया।

 

दुकानदार के मुताबिक जो भी कोई 31 अंडों से बना ऑमलेट खा लेगा उसे एक लाख रुपए इनाम दिया जाएगा। इस खास चैलेंजे को रखा है राजीव ने और इनकी दिल्ली में दुकान है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। food_founder_ नाम से इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो पर कई लोगों ने मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि 31 अंडे खाओ और सीधा डॉक्टर के पास जाओ। वही एक अन्य यूजर ने लिखा कि साथ में इलाज के पैसों का भी ऐलान करो।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें