Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

बजट में हिमाचल को कर्ज़ से उभारने के लिए मिलनी चाहिए थी विशेष राहत: CM Sukhu

February 1, 2023

बजट में हिमाचल को कर्ज़ से उभारने के लिए मिलनी चाहिए थी विशेष राहत: CM Sukhu

शिमला: हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय बजट को लेकर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष आमने सामने आ गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने केंद्रीय बजट में हिमाचल की अनदेखी का आरोप लगाया और कहा कि हिमाचल प्रदेश करोड़ों के कर्ज के बोझ तले दबा है ऐसे में केंद्रीय बजट में राहत देनी चाहिए थी। बजट से बेरोजगारों को काफी उम्मीदे थी जो पूरी नहीं हुई है। बजट में सिर्फ रस्म अदायगी की गई है।

वहीं दूसरी ओर भाजपा ने केंद्रीय बजट की जमकर तारीफ़ की। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा की बजट देश को विकास के पथ पर ले जाने वाला है। टैक्स में छुट के साथ कई जगह रियायत दी गई है। कांग्रेस के नेताओं को सब्र रखना चाहिए और पहले बजट का अध्ययन कर लेना चाहिए उसके बाद बयान देना चाहिए।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें