Site icon Dainik Savera Times

नोट कर लें इन स्पेशल ट्रेनों का समय, छठ मनाकर वापिस लौटने में होगी आसानी!

Special Train Timing : देश के अलग-अलग हिस्सों से छठ पर्व मनाने के लिए लोग अपने घर पहुंचे है। लेकिन पूजा खत्म होने के बाद एक बार फिर लोग अपने कार्यस्थल पर लौटेंगे। इसी लिए पूर्व-मध्य रेलवे ने इस बार छठ पर्व के बाद कई स्पेशल ट्रेनें संचालित करने का फैसला किया है। ये स्पेशल ट्रेनें 8 नवंबर से 22 नवंबर तक चलेंगी। यदि तुलना पिछले साल से की जाए तो इस बार अधिक स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्याम में रखते हुए सभी स्टेशनों पर CCTV कैमरों से निगरानी बढ़ा दी है।

छठ पर चलाई गई 446 स्पेशल ट्रेनें-

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तैयारियों की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह और अन्य विभागों के प्रमुख अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में बताया गया कि इस बार छठ के दौरान 446 स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, पिछले साल सिर्फ़ 369 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं।

इन स्टेशनों से रवाना होंगी ट्रेनें-

रेलवे की ओर से चलाई गई स्पेशल ट्रेनें 8 नवंबर से 22 नवंबर तक चलेंगी। 8 नवंबर को पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गया, बरौनी, दानापुर, जयनगर, समस्तीपुर, रक्सौल, सहरसा और दूसरे स्टेशनों से 35 स्पेशल ट्रेनें देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए रवाना होंगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, दानापुर, राजेंद्र नगर टर्मिनल, सहरसा और दूसरे प्रमुख स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया भी बनाए गए हैं। स्टेशनों पर ट्रेनों से सम्बन्धित जानकारी देने के लिए अनाउंसमेंट भी किए जाएंगे।

कुछ स्पेशल ट्रेनों की डिटेल-

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version