नई दिल्ली: उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेन सेवाओं की घोषणा की है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा और नई दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन नंबर 04081/04082 और कटड़ा-वाराणसी के बीच ट्रेन नंबर 04603/04604 चलाई जाएंगी।
नई दिल्ली- कटड़ा स्पेशल ट्रेन
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर 04081 21 फरवरी से 8 मार्च के बीच रात 11:45 बजे कटड़ा के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 12 बजे कटड़ा पहुंचेगी। यात्रा के दौरान यह पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू और उधमपुर रेलवे स्टेशनों पर ठहरेगी।
वापसी की दिशा में ट्रेन नंबर 04082 22 फरवरी से 9 मार्च तक रात 9:20 बजे कटड़ा से नई दिल्ली के लिए चलेगी और अगले दिन सुबह 10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन भी सभी प्रमुख स्टेशनों पर वही ठहराव करेगी। इस सेवा से दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब के यात्री होली के दौरान माता वैष्णो देवी के दर्शन आसानी से कर सकेंगे।
वाराणसी-कटड़ा स्पेशल ट्रेन
वाराणसी से कटड़ा के लिए ट्रेन नंबर 04603 24 फरवरी से 8 मार्च तक सुबह 5 बजे चलने वाली है। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 6 बजे कटड़ा पहुंचेगी। रास्ते में प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू और उधमपुर में ठहरेगी।
ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ कोर्ट आज पेश होंगे Sukhbir Badal, जानें क्या है पूरा मामला
कटड़ा से वाराणसी के लिए ट्रेन नंबर 04604 22 फरवरी से 6 मार्च तक शाम 6:15 बजे चलेगी और अगले दिन शाम 7 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यह ट्रेन भी सभी प्रमुख स्टेशनों पर स्टॉप करेगी, जिससे यात्रियों को यात्रा में सुविधा होगी।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन स्पेशल ट्रेनों का उद्देश्य त्योहार के समय यात्रियों के लिए भीड़भाड़ से बचते हुए आसान और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करना है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...