Site icon Dainik Savera Times

तेज रफ्तार ऑडी ने स्कूटर को मारी टक्कर, 1 की मौके पर मौत, 2 घायल

bengaluru Road Accident

bengaluru Road Accident

नेशनल डेस्क: बेंगलुरु के चिक्कजाला जंक्शन के पास दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने स्कूटर को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटर सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी और नाबालिग बेटी घायल हो गईं।

मृतक की पहचान 40 वर्षीय महेश कुमार के रूप में हुई है। उनकी घायल पत्नी कला एम (35 साल) और नाबालिग बेटी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों पति-पत्नी एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करते थे। परिवार हुनासामरनहल्ली का रहने वाला था। हादसे के समय तीनों शादी की रिसेप्शन में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।

ये भी पढ़ें: PM मोदी की अपील के बाद नितिन गडकरी ने बस से किया पालखी मार्ग का निरीक्षण

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दुर्घटना में ऑडी कार तो दिखाई दे रही है, लेकिन कार का नंबर प्लेट साफ नहीं दिख रहा है, जांच अधिकारी ने कहा कि हम अन्य तकनीकों का इस्तेमाल कर वाहन की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: आरआईपीएल बोर्ड बैठक को हरी झंडी, निदेशकों की नियुक्ति और बैंक सिग्नेटरी बदलाव पर रोक बरकरार

Exit mobile version