Site icon Dainik Savera Times

MP के सीहोर में तेज रफ्तार कार ने 2 लोगों कुचला, मौत

Moga Barnala Accident

सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में सोमवार को सुबह राजमार्ग पर तेज गति से जा रही एक कार की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये सभी लोग सुबह की सैर पर निकले थे, तभी कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कोतवाली थाना प्रभारी मनोज मालवीय ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे भोपाल-इंदौर राजमार्ग पर सैकड़ा खेड़ी जोड़ पर हुई। इस दुर्घटना में गोविंद (50) और मुकेश (45) नामक दो लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति घायल है, जिसका उपचार किया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि सागर जिले के निवासी तीन युवक कार से इंदौर जा रहे थे, तभी लापरवाही से वाहन चलाने के कारण यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि कार सवारों को भी मामूली चोटें आई हैं। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान कार सवारों ने बताया कि चालक को झपकी आ गई थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।

Exit mobile version