Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jharkhand के हजारीबाग में पलटी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 4 लोगों की मौत

September 8, 2023

Jharkhand के हजारीबाग में पलटी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 4 लोगों की मौत

रांचीः झारखंड में रांची-पटना रोड पर हजारीबाग की चरही घाटी में शुक्रवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक और घायल बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हैं। हादसा घाटी में एक एसयूवी स्कॉर्पयिो के पलटने से हुआ। चरही घाटी के यूपी मोड़ के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी डिवाइडर तोड़ते हुए विपरीत दिशा में जाकर पलट गई। गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इसपर सवार सात में से तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया गया कि गाड़ी पर सवार लोग झारखंड के रामगढ़ जिला अंतर्गत रजरप्पा मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही चरही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियाे से मृतकों और घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। तीनों घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं, मृतकों को भी पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया गया। समाचार लिखे जाने तक मृतकों व घायलों के नाम की जानकारी नहीं मिल पाई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें