Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

12 दिसंबर को Sikkim जाएंगे आध्यात्मिक गुरु Dalai Lama

November 21, 2023

12 दिसंबर को Sikkim जाएंगे आध्यात्मिक गुरु Dalai Lama

धर्मशालाः तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा 12 दिसंबर को सिक्किम की यात्रा पर रहेंगे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘सिक्किम राज्य सरकार के अनुरोध पर परमपावन सुबह गंगटोक के पलजोर स्टेडियम में ग्याल्से थोकमे संगपोस बोधिसत्व के 37 अभ्यासों पर वह एक दिवसीय प्रवचन देंगे।‘ इससे पहले अक्टूबर में दलाई लामा की फ्लू की समस्या को देखते हुए, उनके कार्यालय ने दिसंबर के मध्य तक सिक्किम, बायलाकुप्पे और हुनसूर की उनकी नियोजित यात्राओं को रद्द करने की घोषणा की थी।

गंगटोक के बाद, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता 14 दिसंबर को पश्चिम बंगाल के सालुगाड़ा और बाद में बोधगया की यात्रा करेंगे, जहां वह 29 दिसंबर से कालचक्र शिक्षण मैदान में तीन दिवसीय उपदेश देंगे। वह एक जनवरी, 2024 को दीर्घायु अर्पण समारोह में भाग लेंगे। उनके कार्यालय की वेबसाइट पर एक पोस्ट के अनुसार, दलाई लामा पूरे वर्ष विभिन्न समय और विभिन्न स्थानों पर उपदेश देते हैं।

भारत में सार्वजनिक वार्ताएं आम तौर पर मुफ्त और जनता के लिए खुली होती हैं। हालांकि, भारत के बाहर उपदेशों और सार्वजनिक वार्ताओं में भाग लेने के लिए आमतौर पर टिकट खरीदने की आवश्यकता होती है। टिकटों की बिक्री से प्राप्त आय का उपयोग आयोजन स्थल की लागत और उनकी यात्र से संबंधित अन्य खचरें को कवर करने के लिए किया जाता है। धर्मशाला के मुख्य तिब्बती मंदिर में साल में कई बार उनके उपदेशों का आधिकारिक तौर पर एफएम चैनलों पर अंग्रेजी, चीनी, कोरियाई, वियतनामी, हिंदी और जापानी सहित कई भाषाओं में अनुवाद किया जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें