Sports Trainer Recruitment 2025 in Bihar: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। आपको बता दें कि बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) ने राज्य सरकार के खेल विभाग में स्पोर्ट्स ट्रेनर के पदों पर बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस अभियान के तहत 300 से अधिक रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है और इच्छुक अभ्यर्थी 14 दिसंबर 2025 तक अपना फ़ॉर्म जमा कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतज़ार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें, ताकि तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके।
ऐसे करें आवेदन
–सबसे पहले BSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
–होमपेज पर उपलब्ध Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
–संबंधित भर्ती वाले सेक्शन में जाकर स्पोर्ट्स ट्रेनर आवेदन लिंक खोलें।
–नई विंडो में अपने विवरण के साथ रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
–रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन पत्र भरें।
–आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करके फॉर्म सबमिट करें।
–अंत में आवेदन की प्रिंट कॉपी सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों से 100 रुपये आवेदन शुल्क लिया जाएगा। भुगतान ऑनलाइन माध्यमों डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई से किया जा सकता है।
आयु सीमा (Age Limit)
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है:
जनरल (पुरुष): 37 वर्ष
जनरल (महिला): 40 वर्ष
BC/EBC (पुरुष एवं महिला): 40 वर्ष
SC/ST (पुरुष एवं महिला): 42 वर्ष
कुल पदों की संख्या
इस भर्ती अभियान के तहत 300 से अधिक स्पोर्ट्स ट्रेनर के पद भरे जाएंगे, जो राज्य भर में खेल गतिविधियों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
यह भर्ती बिहार के युवाओं के लिए खेल क्षेत्र में करियर बनाने का बेहतरीन अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन करें और नोटिफिकेशन में दिए गए सभी दिशानिर्देशों का पालन करना न भूलें।

