Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

SSB में महिला कर्मियों की संख्या छह प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य: Amit Shah

January 20, 2024

SSB में महिला कर्मियों की संख्या छह प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य: Amit Shah

गुवाहाटी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने 2026 तक बल में महिला कर्मियों की संख्या को छह प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है क्योंकि उसने पहले ही चार प्रतिशत का लक्ष्य हासिल कर लिया है। शाह ने तेजपुर में एसएसबी के भर्ती प्रशिक्षण केंद्र में मुख्य अतिथि के रूप में एसएसबी के 60वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एसएसबी महिला सैनिकों ने संयुक्त राष्ट्र मिशन और अमरनाथ यात्रा जैसे चुनौतीपूर्ण कर्तव्यों में भी भाग लिया है।

शाह ने कहा,“आज 226 करोड़ रुपये की लागत से एसएसबी से संबंधित कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है, जिसमें 45वीं बटालियन मुख्यालय वीरपुर, 20वीं बटालियन मुख्यालय सीतामढी, रिजर्व बटालियन मुख्यालय बारासात में आवास, बैरक, मेस, अस्पताल और कई अन्यक्वार्टर गार्ड, स्टोर और गैरेज जैसी सुविधाएं शामिल हैं।” उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में एसएसबी ने बड़ी भूमिका निभाई है। इस अवसर पर, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय गृह सचिव, एसएसबी के महानिदेशक और अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें