Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

SSC की परीक्षा में धांधली का खुलासा, 35 लोग गिरफ्तार 

November 15, 2024

SSC की परीक्षा में धांधली का खुलासा, 35 लोग गिरफ्तार 
SSC Exam : पूर्णिया पुलिस ने केंद्रीय SSC के परीक्षा केंद्र पर बड़ी धांधली का खुलासा करते हुए मामले में 35 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सात कर्मचारी और फर्जी परीक्षार्थी भी शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि केन्द्रीय चयन आयोग की उड़नदस्ता टीम की भूमिका संदिग्ध है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.50 लाख नकद के साथ तीन लैपटॉप, एक प्रिंटर, 18 मोबाइल, दो मोटरसाइकिल, दो कार, 12 ब्लैंक चेक, 22 एटीएम कार्ड, 52 आधार कार्ड, 40 ई-प्रवेश पत्र आदि बरामद किए हैं।
पूर्णिया सदर थाने के हांसदा रोड में ‘डिजिटल एक्जामिनेशन सेन्टर’ के नाम के परीक्षा केन्द्र पर MTS की परीक्षा संचालित की गई। पुलिस को परीक्षा में धांधली की भनक लगी थी। सूचना के अनुसार पुलिस की टीम ने जब बताए सेन्टर पर छापामारी की तो वहां 12 फर्जी परीक्षार्थी पुलिस के हाथ लगे। छानबीन के दौरान फर्जी छात्रों का बायोमेट्रिक हाजरी का मिलान नहीं हो पाया।
निरीक्षण के दौरान बगल के भवन में 12 मूल परीक्षार्थी तथा दो अन्य व्यक्ति मौजूद पाए गए। पुलिस जांच में यह बात प्रकाश में आयी है कि कटिहार जिले का रौशन इस गिरोह का मुख्य सरगना है, जिसकी तलाश की जा रही है। जांच में यह बात भी प्रकाश में आयी है कि प्रत्येक छात्र से 10.50 लाख रूपये में सौदा हुआ था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें