Site icon Dainik Savera Times

SSC GD Constable : नौकरी पाने का सुनहरा मौका… 25 हजार से अधिक पदों पर निकली वैकेंसी; जानें पूरी जानकारी

SSC GD Constable Recruitment 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने कांस्टेबल GD एग्जाम 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPFs), सेक्योरिटी फोर्स (SSF) और असम राइफल्स में कांस्टेबल (GD) तथा राइफलमैन (GD) के हजारों पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार SSC की नई आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतज़ार न करें और समय पर रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें। ऑनलाइन फीस भुगतान 1 जनवरी 2026 तक किया जा सकेगा, जबकि फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 8 से 10 जनवरी 2026 तक खुली रहेगी।

कैसे करें आवेदन

SSC GD कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया बेहद आसान है। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें:

–सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
–होमपेज पर दिखाई देने वाले SSC GD Constable 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
–इसके बाद अपने व्यक्तिगत विवरण के साथ नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
–रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरें।
–सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन पत्र सबमिट करें।
–अंत में कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए एप्लिकेशन फीस ₹100 निर्धारित की गई है। हालांकि महिला उम्मीदवार, SC, ST और पूर्व सैनिक (ESM) वर्ग के योग्य उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम BHIM UPI, नेट बैंकिंग, या डेबिट कार्ड के जरिए किया जा सकता है।

सिलेक्शन प्रोसेस

SSC GD Constable भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी, जिसमें शामिल हैं:

कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन (CBE)
फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
मेडिकल एग्जामिनेशन (DME/RME)
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV)

PST, PET, मेडिकल और दस्तावेज सत्यापन का आयोजन संबंधित CAPFs द्वारा किया जाएगा।

Exit mobile version