Site icon Dainik Savera Times

SSF में इस पोस्ट पर नौकरी करने का सुनहरा मौका, 30 मार्च से शुरू होगा आवेदन

SSF Constable Bharti

SSF Constable Bharti

SSF Constable Bharti: भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले विशिष्ट सुरक्षा बल, सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। एसएसएफ ने कांस्टेबल के 10 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

SSF की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 30 मार्च से शुरू होगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- देश के इस राज्य में 5 साल तक नहीं बढ़ेंगी बिजली दरें, CM ने किया ऐलान

 

इन पदों पर निकली है भर्ती
SSF ने जिन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें कांस्टेबल (बार्बर) के 3 और कांस्टेबल (वाशरमैन) के 7 पद शामिल हैं। वहीं, एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल या संस्थान/बोर्ड से मैट्रिक पास या समकक्ष योग्यता के साथ संबंधित पेशे में ट्रेड टेस्ट पास होना अनिवार्य है। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी आवश्यक है।

आयु सीमा
उम्मीदवारों का न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 23 साल निर्धारित किया गया है, जिसकी गणना 28 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन फीस
आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/अन्य उम्मीदवार के लिए 100 रुपए है। वहीं, अनुसूचित जाति (एससी) और एक्स-सर्विसमैन को एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है।

ये भी पढ़ें- इस राज्य में अंडों के बिक्री को लेकर नियम सख्त, अब हर अंडे पर लगानी होगी तारीख की मुहर

 

योग्य कैंडिडेट्स का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 19,900 से 63,200 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।

ऐसे करें आवेदन-

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एसएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें।

मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें।

फिर आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।

लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

 

 

Exit mobile version