Site icon Dainik Savera Times

स्टालिन ने कहा, ‘इंडिया’ की अगली बैठक में अहम फैसलों की होगी घोषणा

 

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने कहा है कि अगली ‘इंडिया’ की बैठक में भविष्य की राजनीति को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। वह रविवार को यहां एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। सीएम ने कहा कि वे इंडिया की अगली बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भ्रष्टाचार पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

स्टालिन ने कहा कि डीएमके वामपंथी राजनीतिक दलों के साथ अपना गठबंधन जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि वाम दलों के साथ गठबंधन एक वैचारिक गठबंधन है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडिया फ्रंट अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को हरा देगा।

Exit mobile version