Site icon Dainik Savera Times

स्टालिन ने विदेश मंत्री से मछुआरों को श्रीलंका की हिरासत से रिहा कराने का किया आग्रह

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने रविवार रात विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र लिखकर राज्य के मछुआरों की गिरफ्तारी को रोकने और गिरफ्तार किए गए सभी मछुआरों और उनकी नावों को श्रीलंका की हिरासत से मुक्त कराने के लिए मजबूत और प्रभावी कूटनीतिक कदम उठाने का आग्रह किया।

स्टालिन ने डॉ. जयशंकर को लिखे अर्ध-सरकारी पत्र में उनका ध्यान नेदुनथीवु के पास आज श्रीलंकाई नौसेना द्वारा 17 मछुआरों और उनकी नावों को पकड़े जाने की एक और घटना की ओर आकर्षित किया। ये मछुआरे शनिवार को रामेश्वरम मछली लैंडिंग सेंटर से मछली पकड़ने के लिए निकले थे।

Exit mobile version