Site icon Dainik Savera Times

न्याय क्षेत्र को सुविधा सम्पन्न बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : CM Ashok Gehlot

जयपुरः मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने न्याय क्षेत्र को सुविधा सम्पन्न बनाने के लिए राज्य सरकार को प्रतिबद्ध बताते हुए कहा है वह न्याय क्षेत्र को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए संसाधनों और सुविधाओं के विस्तार में प्रयासरत है वहीं देश में सबसे पहले राजस्थान में कई महत्वपूर्ण कानून लागू किए गए, जिनकी पूरे देश में चर्चा है।

गहलोत सोमवार को राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर में महाधिवक्ता कार्यालय के नवीन भवन उद्घाटन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इनमें एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल, गिग वर्कर्स एक्ट, स्वास्थ्य का अधिकार, राजस्थान न्यूनतम आय गारंटी जैसे ऐतिहासिक फैसले हैं जिनका विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा अनुसरण तक किया जा रहा है।

Exit mobile version