Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

राज्य सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी : CM Shivraj Chouhan

May 10, 2023

राज्य सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी : CM Shivraj Chouhan

भोपालः मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के कल्याण की दिशा में कोई कसर नहीं छोडेगी। चौहान आज सीहोर जिले के ग्राम गुड़भेला में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के सामूहिक विवाह सम्मेलन में वर्चुअल शामिल हुए। उन्होंने 415 जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि विवाह के पवित्र बंधन में बंध रहे दम्पत्ति सुखी, प्रसन्न और आनंदमयी जीवन व्यतीत करें तथा दोनों कुलों और परिवारों का सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ाएँ यही कामना है। उन्होंने कहा कि समाज में किसी भी परिवार को बेटी की शादी बोझ न लगे, इसलिए वर्ष 2006 में मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना आरंभ की गई। राज्य सरकार द्वारा बेटियों को प्रगति के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाएँ संचालित हैं।

लाड़ली लक्ष्मी योजना, पढ़ाई के लिए हरसंभव सहायता के साथ हरकदम पर बेटियों को प्रोत्साहन और सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। पंचायत एवं नगरीय निकायों के चुनावों में महिलाओं को आरक्षण देना और अचल संपत्ति के पंजीयन में स्टाम्प शुल्क में छूट महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

लाड़ली बहना योजना से महिलाओं का आत्म सम्मान और आत्म-निर्भरता बढ़ेगी। राज्य सरकार माँ-बहन बेटी के कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। सीएम चौहान ने सामूहिक विवाह में सम्मिलित बेटियों को मामा की दुआएँ लेती जा-जा तुझको सुखी संसार मिले की पंक्तियों के साथ भावी सुखी जीवन के लिए शुभकामनाएँ दी। गुड़भेला विवाह सम्मेलन में स्थानीय जन-प्रतिनिधि और वर-वधु पक्ष के परिजन उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें