Site icon Dainik Savera Times

महाराष्ट्र के भिवंडी में गणोश विसजर्न के दौरान पत्थरबाजी, कई लोग गिरफ्तार

ठाणो: महाराष्ट्र में ठाणो जिले के भिवंडी में गणपति विसजर्न के दौरान पत्थरबाजी की खबर है। गणपति विसजर्न के दौरान मंगलवार देर रात इलाके की हिंदुस्तानी मस्जिद के पास रखी गई भगवान गणोश की मूर्ति पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया, जिससे मूर्ति खंडित हो गई। इसके बाद लोगों ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, भीड़ ने एक युवक को पकड़कर उसकी पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। मूर्ति खंडित को लेकर लोगों की मांग थी कि जब तक पुलिस सभी पत्थरबाजों को नहीं पकड़ लेती, तब तक प्रतिमा का विसजर्न नहीं किया जाएगा। घटना की खबर फैलते ही मंडल के कुछ और लोग वहां पहुंच गए और जय श्री राम के नारे लगाने लगे। हालात बिगड़ते देख डीसीपी, एसीपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

Exit mobile version